फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खाद की किल्लत पर किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
लालगंज में खाद न मिलने पर विरोध में हाईवे पर बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मशीन खराब होने से खाद का वितरण बंद होने को लेकर नाराज किसानों ने शुक्रवार को हाईवे पर जाम लगा दिया। समिति पर लगी लाइन में धक्कामुक्की के कारण दो पक्षों में मारपीट से अफरातफरी का भी माहौल बन गया। पुलिस ने विवाद शांत कराकर नाराज किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लालगंज तहसील के बगल स्थित साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद लेने गए किसानों की लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान बॉयोमीट्रिक मशीन खराब हो गई और वितरण बंद कर दिया गया। इससे नाराज किसानों ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया।
जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने किसानों को समझाकर करीब 15 मिनट बाद जाम समाप्त कराया। इसके पश्चात दोबारा कतार लगाने के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया। इसके बाद मशीन ठीक कराकर खाद का वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें