फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनिवार्य रूप से बनाई जाए फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन किसानों की जमीन की फॉर्मर रजिस्ट्री शत प्रतिशत कराने के लिए गंभीर है। ब्लॉक स्तर पर पर यह काम सभी को मिलकर करना है ताकी सभी की फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनाई जा सके। ये बातें बाबागंज के प्रभारी बीडीओ एवं परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने सोमवार को बाबागंज सभागार में बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों, ब्लॉक कर्मियों और पंचायत सहायकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक किसान की जमीन की फाॅर्मर रजिस्ट्री हर हाल में पूर्ण कराई जाए। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक रेवेन्यू विलेज में पंचायत सहायकों और सचिवों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। उन्हें प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री बनाकर उसकी मॉनिटरिंग करने और सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग के वीर विक्रम सिंह ने मौजूद कर्मचारियों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी। इस दौरान अधिकारियों के साथकेवला प्रसाद, आशुतोष तिवारी, मनोज पाल, विजय कुमार द्विवेदी, राजकुमार यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष ओमानंद द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि दीपक तिवारी, पूनम यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें