शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में सोमवार को अमेठी और प्रतापगढ़ के बीच अंडर-14 टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें अमेठी ने प्रतापगढ़ को 38 रन से हराया। मैच का उद्घाटन भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अमेठी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें अनुराग ने 39, यश मौर्या ने 17 व शिवांश ने 19 रनों का योगदान दिया। अमेठी की ओर से प्रिंस ने चार, रुस्तम व आनंद ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में प्रतापगढ़ की टीम 15.1 ओवर में 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें रेहान ने 22, आदर्श ने 13 व अथर्व ओझा ने आठ रनों का योगदान दिया।
प्रतापगढ़ के अनुराग ने चार, अभिराज ने तीन व शिवा शुक्ला ने दो विकेट चटकाए। समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक रद्र प्रताप सिंह व मनीष मिश्रा रहे। इस दौरान दुर्गेश तिवारी, आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, जय प्रकाश यादव, विक्रम सिंह मौजूद रहे।