फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के देऊम पूरब गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह पशुशाला में पशुओं को चारा देते समय किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह राजेंद्र तिवारी पशुशाला में जानवरों को चारा दे रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पशुशाला में लगा फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन तत्काल सांगीपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद राजेंद्र तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
राजेंद्र तिवारी के निधन से उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो बेटे हैं जो घर से दूर कार्यरत हैं। एक बेटा भारतीय सेना में श्रीनगर में देश की सेवा कर रहा है। दूसरा बेटा गुजरात राज्य में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें