फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तर्पण और दान-पुण्य के साथ पितरों को दी विदाई

विज्ञापन
बेल्हा देवी धाम सई नदी किनारे पितृ विसर्जन पर पिंडदान करते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पितृ विसर्जन पर गुरुवार को पिंडदान, तर्पण व दान-पुण्य के साथ पूरे विधि-विधान से पितरों की विदाई की गई। पितरों को नमन कर ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन कराया गया। दान-पुण्य के साथ ही श्रद्धाभाव के साथ पिंडदान किया गया।
विज्ञापन

पितृपक्ष की शुरुआत के बाद से तिथियों के अनुसार उनका तर्पण व पिंडदान शुरू हुआ। गुरुवार को पितृ विसर्जन पर पितरों की विदाई की गई। सुबह लोगों ने मुंडन कराया। इसके बाद पुरोहितों को बुलाकर विधि-विधान से पितरों का पिंडदान व तर्पण किया।
इसके बाद घरों में पितरों के मनपसंद भोजन की तैयारी होने लगी। दोपहर में भोजन तैयार होने के बाद ब्राह्मणों एवं गरीबों को भोजन कराया गया। इसके अलावा पशु-पक्षियों को भी भोजन दिया गया। दोपहर बाद लोगों ने गरीबों और ब्राह्मणों को दान करने के बाद श्रद्धाभाव से पितरों की विदाई कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें