फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 10 लाख मुआवजा मिलने के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को माने परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से संविदा लाइनमैन संतोष कौशल की मौत के बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र पर शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन और विद्युत विभाग की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजा देने समेत मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


रामपुर बावली निवासी संतोष कौशल शनिवार को सराय जानमती बबुरी में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की मरम्मत कर रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति चालू होने से वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी अंबिका देवी की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने एसएसओ दान बहादुर सिंह समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
परिजनों ने जमीन आवंटन और 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। विद्युत विभाग ने बीमा के तहत दस लाख रुपये की सहायता का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही पत्नी को पेंशन, पीएफ भुगतान और विद्युत सखी के रूप में सेवा में समायोजित करने का भरोसा भी दिया गया। नायब तहसीलदार रितेश वर्मा और कोतवाल आलोक कुमार के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। मांगों को लेकर चले प्रदर्शन के कारण अंतिम संस्कार में काफी देर हो गई। शाम ढलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार टालने का निर्णय लिया। अब सोमवार को संतोष कौशल के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें