फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर जताया शोक

Wed, 29 Jul 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन के नाम से मशहूर वैज्ञानिक एपीजे अबुल कलाम के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों व पार्टी संगठनों द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया।
विज्ञापन


जूनियर बार एसोसिएशन व पुरातन एवं अधिवक्ता परिषद के कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिका व जिला पंचायत सभागार में भी शोकसभा हुई। सपा, बसपा, भाजपा व कांग्रेस के साथ इंसान सेवा समिति, राष्ट्रीय पूर्व गौरवशाली सैनिक एसोसिएशन, आम आदमी पार्टी, हर्ष पांडेय सेवा संस्थान, जाबाज हिंदुस्तानी सेवा समिति, उत्तर प्रदेश सोशल आडीटर संघ, मौर्य सभा, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा शोक संवदेना जताई गई। एमडीपीजी कालेज, अमर पब्लिक स्कूल स्कूल, वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मालती इंटर कालेज, एमबीएस स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, साकेत गल्र्स पीजी कालेज, गौतमबुद्ध पब्लिक स्कूल में भी शोक जताया गया।

इस दौरान शिक्षकों के साथ बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, रोशनलाल ऊमरवैश्य, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, लालचंद्र गौतम, नरसिंहप्रकाश मिश्र, भइयाराम पटेल, श्यादअली, रामकृष्ण मिश्र, राजदत्त मिश्र, भूपेंद्रनाथ शुक्ल, नीलिमा श्रीवास्तव, डॉ. एएन  त्रिपाठी,प्रीति शुक्ला, धर्मवीर सिंह, रामअचल मौर्य, मो. मोबीन आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राम्हण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमत्रिपाठी, हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. डीपी ओझा, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. श्रीधर पांडेय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, प्रो. श्यामविहारी शुक्ल, डॉ. आरपी मिश्र, शिवाकांत मिश्र, सांगीपुर के गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, भागवतदत्त बालिका महाविद्यालय के प्रबंधक प्रकाशचंद्र मिश्र,  सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह व महामंत्री संतोष पांडेय, टीपी यादव, अजय शुक्ला, देवी प्रसाद मिश्र, योगेश मिश्र, ओंकार नाथ क्रांतिकारी, हरिशंकर द्विवेदी, ललित गौड़, सतीश उपाध्याय, विपिन शुक्ल, दीपेंद्र तिवारी, पन्नालाल पाल, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्र, धनन्जय मिश्र, प्रदीप,  मनोज सिंह, राकेश शुक्ल, रामलगन यादव, संतोष,  शहजाद अंसारी ने शोक व्यक्त किया।

पट्टी संवाददाता के मुताबिक कांग्रेस के पट्टी अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रमाकांत मिश्र,अजीत सिंह, राम सजीवन तिवारी, राजेन्द्र यादव, निसार अहमद ने शोक प्रकट किया। एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष श्रीपाल यादव, शिवरामदास बृजलाल इंटर कालेज अतरौरा के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें