फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतकवाद का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

विज्ञापन
उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में रानीगंज तहसील के सामने आतंकवाद का पुतला जलाते बजरंग - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर में युवक की गला काटकर हुई नृशंस हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को कुंडा कस्बे के मुख्य चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। मौके पर पहुंचे पुलिसर्मियों ने जलता पुतला छीनकर आग बुझाई। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को विभाग कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल काशी प्रांत के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर के काली मंदिर के पास जुटे। इसके बाद वहां से नारेबाजी करते हुए कस्बे का भ्रमण किया। जुलूस में कार्यकर्ता आतंकवाद का पुतला लेकर चल रहे थे। खबर पाकर सीओ अजीत कुमार सिंह भारी भरकम पुलिस के साथ जुलूस के पास पहुंच गए।
इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर पुलिस को चकमा देकर पुतले में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने ने किसी तरह आग बुझाई। कार्यकर्ता आंतकवाद व पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए चले गए। इस मौके पर जिला मंत्री सुभाषचं्र मिश्रा, जुगनू विश्वकर्मा, गया प्रजापति, पालक अधिकारी मोहन, रिंकू, लवलेशानंद, लवलेश, नवीन, कुंदन, मानिक, संतोष मिश्रा, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें