फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा समाप्ति के बाद भी दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी डाक्टर ने शुरू की प्रैक्टिस

Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा समाप्ति के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर ने एक बार फिर से सरकारी आवास में मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। बुधवार को उसे सरकारी आवास पर इलाज करते देख लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। जबकि विभागीय अधिकारियों ने इसे गलत ठहराया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉक्टर आरडी द्विवेदी पर दो माह पहले एक युवती ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। इस दौरान हंगामा हुआ था। पुलिस डॉक्टर द्विवेदी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई थी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना शुरू किया तो डॉक्टर द्विवेदी बीमार हो गए। चिकित्सक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर द्विवेदी की सेवा समाप्त कर दी। दो माह तक डॉक्टर आरडी द्विवेदी लखनऊ में पड़े रहे। बुधवार देर शाम जिला अस्पताल पहुंच गए। सरकारी आवास में मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। इस मामले में सीएमएस योगेंद्र यति का कहना है कि डॉक्टर आरडी द्विवेदी के खिलाफ शासन ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। ऐसे में उनको न तो सरकारी आवास दिया जाएगा और न ही प्राइवेट प्रैक्टिस करने का मौका दिया जाएगा। जानकारी हुई है। जल्द ही  सरकारी आवास से बाहर निकाल दिया जाएगा।

लखनऊ से आई टीम ने किया डायलिसिस का निरीक्षण
बुधवार देर शाम लखनऊ से एक टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर निर्माणाधीन डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने और डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ करवाने के लिए सीएमएस को आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें