इलाके के लालगंज कुटी स्थित एक शादी समारोह के दौरान बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें किन्नर घायल हो गईं। आरोपियों के खिलाफ किन्नरों ने पुलिस से शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के लालगंज कुटी में एक शादी समारोह कार्यक्रम में किन्नर बधाई मांगने पहुंची। किन्नर पूजा सिंह का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने साथी किन्नरों व कार चालक साथ बधाई लेने के लिए लालगंज कुटी स्थित एक शादी समारोह में गई थीं। यहां उसने वर व वधू पक्ष से बधाई मांगी लेकिन समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने बधाई देने से इन्कार कर दिया। जिसे लेकर यहां विवाद हो गया। इससे गुस्साए आरोपियों ने गाली गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कुर्सी से सभी पर हमला कर दिया। इस दौरान किन्नरों को चोट आई। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस भेज कर मामले में जांच की जा रही है।