रानीगंज एसडीएम के पास शुक्रवार को एक महिला रोते हुए पहुंची। बोली, साहब मैं तो जिंदा हूं। लेखपाल ने मुझे मृत दिखाकर जमीन को दूसरे के नाम वरासत कर दी। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोलिया की हियातुल निशा के पति लाल मोहम्मद की मौत हो गई। पति की मौत के बाद निःसंतान पत्नी को वारिस मानकर खतौनी में नाम दर्ज किया गया। शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत करते हुए हियातुल निशा ने कहा कि लेखपाल ने उसे मृत दिखा दिया। उसके जमीन को दूसरे के नाम वरासत कर दी। एसडीएम शैलेंद्र कुमार वर्मा ने इस मामले की जांच कराने की बात कही।