जलनिकासी नहीं होने पर इसी गांव के रामचंद्र व उसके परिवार के लोग विरोध करने लगे। आरोप है कि निर्माण करने वालों के पक्ष से दर्जन भर लोगों ने विरोध करने पहुंचे रामचंद्र व उसके परिवार की महिलाओं को कहासुनी के दौरान लाठी से दौड़ाकर पीटना शुरु कर दिया। घायल शोर मचाकर घर की ओर भागे इसके बाद भी आरोपी घर में घुसकर मारपीट के बाद तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपी भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अनुसूचित जाति के परिवार की गंभीर घायल रूप से घायल नगीता (17), शिवानी (15) और रानी (48) को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने इस सभी की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आन्य घायलों में उजाला देवी, रेनू, प्रीती, दिनेश, विनोद व राजेश व अन्य घायलों का उपचार सीएचसी गौरा में चल रहा है। इस मामले के घायल रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रानीगंज पुलिस के साथ ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
शिकायत की अनदेखी विवाद का कारण
मारपीट की इस घटना के बाद घायल पक्ष के साथ ही गांव के लोगों फतनपुर पुलिस व क्षेत्रीय राजस्व टीम पर आरोप लगाया है कि कई दिनों से मामले की शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई तो दूर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लापरवाही के चलते अनुसूचित जाति के परिवार पर मनबढ़ आरोपियों ने घेरकर हमला किया। कार्रवाई के डर से रानीगंज व फतनपुर पुलिस आरोपियों के घर दबिश दे रही है लेकिन सभी मकान में ताला लगाकर फरार हैं।
सोशल मीडिया पर तैर रहा मारपीट का वीडियो फतनपुर पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर क्षेत्रीय लोग प्रशासन के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बेहदौलखुर्द गांव में अनुसूचित परिवार की महिलाओं को घेर कर आरोपियों ने लाठी से पीटा था। पूरे मामले का किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एएसपी के निर्देश पर सीओ रानीगंज मौके पर पहुंचे थे।
मामले की जानकारी पर रानीगंज सीओ सहित पुलिस मौके पर पहुंची थी। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। पहले की शिकायत पर यदि कार्रवाई नहीं की गई थी तो इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। - विद्या सागर मिश्रा, एएसपी पूर्वी