फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भागों में बंटी गरीब रथ्ा ट्रेन

Fri, 08 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार रात वाराणसी से दिल्ली जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन से अलग हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंच मच गया। हादसे के चलते काफी देर तक रूट बाधित रहा। घंटों मशक्कत के बाद ट्रेन को दूसरे इंजन से गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वाराणसी से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन अचानक दांदूपुर गौरा स्टेशन के बीच अलग हो गया और ट्रेन दो भागों में बंट गई। चालक ने पुन: इंजन को बैक कर ट्रेन को जोड़ा और घटना की जानकारी स्टेशन सहित कंट्रोल रूम तक दी। ट्रेन को लाकर दांदूपुर स्टेशन पर खड़ा किया और दूसरे खराब इंजन को अलग किया गया। उसके बाद ट्रेन के डिब्बों को जोड़कर स्टेशन मास्टर आरपी सिंह ने रवाना किया। इस घटना के चलते रूट काफी देर तक बाधित रहा। पीपी पैसेेंजर को गौरा स्टेशन पर एक घंटे से अधिक खड़ रहना पड़ा। गरीब रथ एक्सप्रेस के रवाना करने के बाद ही ट्रेन को लाइन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें