सगरा रोड स्थित हरि पैलेस में आयोजित आरएसएस की बैठक में बोलते काशी प्रांत सह कार्यवाह राज बिहार
शिवाजी महाराज का जन्म उस समय हुआ था। जब लोग विदेशी सत्ता की चाकरी करते थे। अपने अहंकार का पोषण करने के लिए आपस में लड़ते थे। यहां तक कि अपने विरोधियों को युद्ध में हराने के लिए विदेश सत्ता से सहयोग लेते थे। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित हिंदू साम्राज्य दिनोंत्सव कार्यक्रम में काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह राजबिहारी ने कहीं।
शहर के सगरा रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सह प्रांत कार्यवाह ने कहा कि शिवाजी एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हर प्रकार से खुद को योग्य बनाया। उनके सामने दुश्मन दांतों तले अंगुलियां दबाते थे। उन्होंने सती प्रथा का विरोध किया।
गो हत्या के साथ छुआछूत और जाति प्रथा को समाप्त कराया। ध्वस्त हुए मंदिरों का निर्माण कराया। मुगल आक्रांताओं से मुक्त कराकर भारत में हिंदवी स्वराज की स्थापना की। सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन रायगढ़ के किले पर छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हिंदू साम्राज्य दिनोंत्सव मनाया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरके मिश्र ने की।
इस मौके पर विभाग कार्यवाह हरीश, जिला संघ चालक चिंतामणि, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, शिवेश शुक्ला, जगदंबा, अंकुर, प्रभाशंकर, गिरिजाशंकर, अंकित, विवेकानंद मौजूद रहे। संवाद