फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बादलों का डेरा, उमस ने घेरा, गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 19 Aug 2023 09:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा हवाओं के जोर से ऐंठ रहा शरीर, नहीं हुई बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पुरवा हवाओं की सक्रियता से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। धूप और गर्मी से लोगों का शरीर ऐंठ रहा है। उसम भरी गर्मी से लोग बेचैन हैं। शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। उमस हावी रही। बादलों ने शनिवार को भी दिनभर तरसाया पर बरसे नहीं। बारिश नहीं होने से किसान मायूस हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया था। पुरवा हवाओं की सक्रियता से उमसभरी गर्मी का असर तेज रहा। इससे लोग बेहाल दिखे। लोगों को न घर में सुकून था न ही बाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, आंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी, सदर बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर दिखे। शहरी मोहल्लों में रहने वाले भी गर्मी से बेहाल दिखे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगा हुआ है। बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें