फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुलिस 29 लोगों को लौटाए चोरी हुए 29 मोबाइल

Sat, 19 Aug 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग शहरों में बेचे गए थे, सहायक पुलिस अधीक्षक ने बरामद कराए
विज्ञापन

लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी हुए 29 मोबाइल फोन लालगंज पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बरामद कर लोगों को लौटाए। बरामद मोबाइल सेटों की कीमत तीन लाख से अधिक आंकी गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने नाउम्मीद हो चुके लोगों को उनके फोन दिए तो उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


लालगंज नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में लोगों के मोबाइल चोरी हो जाने की ऑनलाइन सूचना पुलिस को मिली थी। सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभारी अमृत जैन के प्रयास पर कोतवाली की सर्विलांस सेल ने 29 मोबाइल फोन अलग-अलग शहरों से बरामद किए। सभी मोबाइल चोरों ने दूसरों के हाथों औने पौने दामों में बेचे थे। बरामदगी की कार्रवाई में चोरी का मोबाइल इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी गई तो उन्होंने लौटती डाक से मोबाइल को पार्सल से भेजा। विवरण से मिलान करने के बाद शनिवार को आईपीएस अमृत जैन ने सभी 29 लोगों को मोबाइल सुपुर्द किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें