ई-खसरा पड़ताल के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे की जिम्मेदारी लेखपालों के बजाय रोजगार सेवकों पर थोपे जाने से वह बेहद नाराज हैं। बृहस्पतिवार को जिले के 17 विकास खंडों में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करके विरोध जताया।
सदर, बेलखरनाथधाम, गौरा, सांगीपुर, कुंडा, लालगंज में रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेताया कि यह कार्य लेखपालों का है। इसलिए उनसे कराना अच्छा होगा। उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार पटेल ने कहा कि रोजगार सेवकों के पास डिजिटल मोबाइल नहीं है, जिससे वह ई-खसरा पड़ताल कर सकें। इस मौके पर अरविंद कुमार पाल, ओम प्रकाश, भास्कर दुबे, विमल कुमार, लालमणि पांडेय ,कुसुम सरोज, वीरेंद्र प्रताप, अनिल मौर्य, अजहर अली मौजूद रहे।