फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कर्मचारी, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने शुक्रवार को विकास भवन पहुंचने के बाद कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अलग-अलग विभाग के कुल 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गैर हाजिर कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश सीडीओ ने दिया।
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का आदेश सीडीओ ने दिया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पिछड़ा वर्ग, डीपीओ कार्यालय, अल्पसंख्यक, लघु सिंचाई, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विभाग, पंचायतीराज विभाग के एक-एक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। वहीं, युवा कल्याण विभाग के दो, आरईडी के चार, पशुपालन विभाग के दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें