मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालाकांकर में बुधवार को जन जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने ‘भारत में गंगा के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व’ पर आयोजित निबंध में हिस्सा लिया। इसके बाद भाषण व क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने ‘गंगा संरक्षण में युवाओं की भूमिका’ और ‘मेरी गंगा, मेरी जिम्मेदारी’ विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन
कालाकांकर घाट पर दीपोत्सव के बाद मां गंगा की आरती हुई। इस दौरान गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी दयाराम यादव, प्रधानाचार्य शिवम श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम यादव, ग्राम प्रशासक मनीष सिंह, शिवम यादव, भूपेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर अवध बिहारी मौजूद रहे।