बाबू संतबख्श शिवमूर्ति सिंह पीजी कॉलेज संडवा दुबान में बुधवार को सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में नौकरी पाकर बेटियों के चेहरे खिल उठे। कंपनी के नियोजकों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
रोजगार मेले में स्वास्थ्य, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल सेक्टर की 14 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मणपुर प्रेमलता सिंह ने युवाओं को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश सिंह ने रोजगार मेला आयोजन की सराहना की।
इसके बाद कंपनी नियोजकों ने साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों से फॉर्म भरवाए। सुरपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, हेल्पर, अप्रेंटिसशिप, अनुचर पदों के लिए अलग-अलग कंपनी के नियोजकों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। दोपहर दो बजे तक साक्षात्कार प्रक्रिया चली।
शाम चार बजे परिणाम जारी किया गया। इसमें 977 अभ्यर्थियों में से 489 का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी और कंपनी के नियोजकों ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस मौके पर डॉ. आरके विश्वकर्मा, अभिषेक पांडेय, शुभम श्रीवास्तव, संतलाल पाल, शिवकुमारी, अमित सिंह, डॉ. एसएस पांडेय मौजूद रहे।
इनसेट-
अभ्यर्थी बोले
0 बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली बार साक्षात्कार देने आई थी। सूरत की टेक्सटाइल कंपनी में सुपरवाइजर पद पर नौकरी मिली है।
- वैष्णवी, लक्ष्मणपुर
-
0 बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। पीजीडीसीए की पढ़ाई की थी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में कंम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मिली है।
- श्रेजल गुप्ता, संडवा दुबान
-
0 बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हूं। गुजरात की टेक्सटाइल कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी मिली है। 13,350 रुपये वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण भत्ता भी देने की बात कंपनी कह रही है। - ज्योति सिंह, लालगंज