फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निजीकरण के विरोध में आज बिजलीकर्मी करेंगे प्रदर्शन

Thu, 29 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। संयुक्त संघर्ष समिति, जूनियर इंजीनियर्स परिषद समेत अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारी बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान पूर्ण कार्य बहिष्कार को स्थगित कर सिर्फ विरोध प्रदर्शन पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कर्मी विरोध जताएंगे। जूनियर इंजीनियर्स परिषद के जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह और सचिव जयराम सिंह राजपूत ने बताया कि बिजली विभाग का निजीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
फ्यूज में खराबी के चलते पांच गांवों में गुल रही बिजली
प्रतापगढ़। भुपियामऊ ग्रामीण उपकेंद्र के उत्तरी फीडर से जुड़े पांच गांवों में लगे ट्रांसफाॅर्मर के फ्यूज में खराबी आने के चलते मंगलवार को कई घंटे आपूर्ति बाधित हो गई। रात 10 बजे सराय खांडे राय गांव के पास 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज खराब होने से पूरे ओझा, पूरे चकई, पूरे शुकाल, जहनईपुर और पूरे बेदुआ में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें