पट्टी। इलाके के बंसीपट्टी मिश्रान बस्ती में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया। अभी तक उसे बदला नहीं जा सका। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है। गांव के अजब नारायण, माता प्रसाद, शिव बालक ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को बदलवाने की मांग उठाई है। जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल हो और ग्रामीणों को इस उमस भरी गर्मी में राहत मिल सके।