फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी से बचना है तो भर डालिए बिल

Sun, 09 Jul 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
बकाएदारों से वसूली के लिए अब बिजली विभाग ‘नेम एंड फेम’ अभियान चलाने जा रहा है। बैंकों की तर्ज पर विद्युत विभाग भी बकाएदारों के नामों को उपकेंद्रों पर चस्पा करेगा। ऐसे में बकाएदारों की सूची को सार्वजनिक कर वसूली को लेकर शिकंजा कसा जाएगा। विभाग की मानें तो 15 जुलाई के मध्य यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। यह योजना जिले के सभी 60 उपकेंद्रोें पर पूरी सक्रियता के साथ चलाई जाएगी।
विज्ञापन


जिले के विद्युत पारेषण खंड प्रथम व द्वितीय के तहत 3 लाख बिजली पंजीकृत उपभोक्ता हैं। जिसमें करीब 50 हजार उपभोक्ता विद्युत विभाग के बड़े बकाएदार हैं। जिनके द्वारा विद्युत विभाग को करोड़ों की चपत लग रही है। विभाग ने इन बकाएदाराें से वसूली के लिए समय-समय पर अभियान तो चलाया मगर, बकाए की वसूली नहीं हो सकी। ऐसे में विभाग की तरफ से पुन: बकाएदारों की सहूलियत के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की गई। जिसके तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले बकाएदारों को किश्त में बिल जमा करने की सहूलियत प्रदान की गई। मगर  विभाग की तरफ से किया गया सरचार्ज माफी योजना का प्रयास भी असफल रहा। आधे बकाएदारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि आधे ने योजना को अहमियत नहीं दी। इधर पंजीकृत बकाएदारों में से कइयों ने विभाग से बकाए बिल को जमा करने के लिए किश्त तो बनवाई, मगर वह बिल जमा करने कांउटर तक नहीं पहुंचे।


ऐसे में विभाग अब बकाएदारों से बिजली के बिल की वसूली के लिए नया तरीका अपनाने जा रहा है। बिल वसूली के लिए 15 जुलाई से विद्युत विभाग नेम एंड फेम अभियान शुरू करेगा। इसके तहत विभाग की तरफ से बकाएदारों की सूची तैयार की जाएगी। जिसमे उपभोक्ता का पूरा नाम, तहसील व गांव का पता और बकाया धनराशि का भी जिक्र होगा। बकाएदारों की यह सूची विभाग द्वारा सार्वजनिक करने के लिए उनके गंाव से जुड़े उपकेंद्रों पर चस्पा की जाएगी। जिससे क्षेत्र के लेागों तक यह संदेश जाए कि वह बिजली विभाग के बकाएदारों की लिस्ट में हैं। यह पहल महज यही तक ही सीमित नहीं रहेगी। इसके बाद विभाग बकाएदारों के  नाम आरसी, नोटिस भेज कड़ाई से बिल की वसूली करेगा। इस बारे में विद्युत पारेषण खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता ओपी मिश्रा ने बताया कि 15 जुलाई तक यदि बकाएदार बिल जमा नहीं करेंगे, तो नेम एंड फेम योजना के तहत उनके नामों की सूची उपक्रेंद्रों पर टांग दी जाएगी और इसके बाद कड़ाई के साथ ही उनसे बिल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें