फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दोगुनी हुई बिजली की खपत, शहर से गांव तक व्यवस्था धड़ाम

विज्ञापन
तिलक कॉलेज के सामने ट्रांसफार्ममर में आई खराबी को दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के चलते दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा हवा-हवाई साबित हो गया। एसी, कूलर, पंखा, फ्रिज चलने से जिले में बिजली खपत दोगुनी हो गई है। जिस वजह से व्यवस्था धड़ाम हो गई है।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर और हाईटेंशन तारों में गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट होने से घंटों बिजली गुल हो रही है। जबकि, शहर में 12 से 15 बार ट्रिपिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ता दिन में किसी तरह से गुजर-बसर कर रहे हैं, लेकिन रात में बिजली गुल होने से उन्हें जागकर सुबह का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण अंचल में भी 10 से 12 घंटे बिजली कटौती हो रही है।
शहर के दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गायघाट रोड पर पूर्व विधायक बृजेश सौरभ की गली में रविवार रात 10 बजे हाईटेंशन तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आपूर्ति ठप कर एक घंटे की मशक्कत के बाद तारों में लगी आग को बुझाया गया। बिजली कर्मियों ने जले हुए तारों को बदल कर रात एक बजे आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े पूरे ईश्वरनाथ में रविवार रात 11 बजे ट्रांसफॉर्मर की एमसीवी गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। ओवरलोड 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर की एमसीवी को बिजली कर्मियों ने दोबारा ठीक किया। करीब 15 मिनट आपूर्ति बहाल होने के बाद ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर की एमसीवी दोबारा से गिरकर खराब हो गई। आपूर्ति ठप होने से पूरे ईश्वरनाथ मोहल्ले में हजारों उपभोक्ताओं को रातभर जागकर सुबह का इंतजार करना पड़ा। सुबह नौ बजे यहां पर बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो सकी।
वहीं, दहिलामऊ उपकेंद्र के करनपुर मोहल्ले में सोमवार सुबह ओवरलोड 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर से दो विद्युत खंभों के लोड को 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर शिफ्ट किया गया, जिससे आंबेडकर चौराहा, बस अड्डा, करनपुर मोहल्ले में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
वहीं, बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े भंगवाचुंगी चौराहे के पास लगे 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने के कारण सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त किया, इसके बाद तिलक कॉलेज, भंगवाचुंगी और स्टेशन रोड समेत अन्य मोहल्लों में आपूर्ति बहाल हुई।
इसके साथ ही लालगंज, कुंडा व रानीगंज विद्युत वितरण खंड के अधिकांश उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दिनरात कटौती होने से उपभोक्ताओं का गर्मी में जीना मुहाल हो गया है।
बिजली नहीं आने से रात में नींद होती है खराब
पूरे ईश्वरनाथ निवासी शुभम तिवारी व जेपी मिश्रा ने बताया कि रात 11 बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली नहीं आने से नींद में खलल पड़ी। देर रात आधे घंटे के लिए बिजली आई, लेकिन ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भंगवाचुंगी निवासी अंकित सोनी ने बताया कि गर्मी में 15 बार तक बिजली की आवाजाही होने के साथ ही सोमवार सुबह ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। इससे दोपहर में तीन घंटे बिजली गुल रही।
ट्रांसफॉर्मर जलने से तीन दिनों से तिलौरी वार्ड में अंधेरा

नगर पंचायत कुंडा के तिलौरी वार्ड में लगा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर शनिवार की रात आठ बजे अचानक जल उठा। तीन दिन बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। जिस वजह से लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। धान की रोपाई व नर्सरी डालने का समय है। बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से खेती पर असर पड़ रहा है। मोहल्ले के भीम शुक्ला, गनेशी गुप्ता, राम कृपाल का आरोप है कि बिजली समस्या की सुनवाई नहीं हो रही है। ....
बोले अफसर
गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। ट्रिपिंग के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। कर्मचारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। - राम आसरे प्रसाद चौरसिया, एक्सईएन, प्रतापगढ़ खंड

तिलक कॉलेज के सामने ट्रांसफार्ममर में आई खराबी को दुरुस्त करते लाइनमैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें