विद्युत उपखंड अधिकारी जेठवारा गौरव कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बाघराय की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र बाघराय में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस कारण उपभोक्ताओं को शुक्रवार दिन एवं रात में विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। आए दिन क्षेत्र में शार्ट सर्किट एवं अधिक भार होने के कारण लाइन फाल्ट व फीडर जलने की समस्याएं आती थीं। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लग जाने से ऐसी दिक्कतें नहीं आएंगी।