फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कमरे में फंदे से लटके मिले बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पृथ्वीगंज। कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरनपुर पटखान गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कमरे के अंदर बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पूरनपुर पटखान निवासी पन्नालाल सरोज (62) की कोई संतान नहीं है। वह दो भाई थे। शनिवार को वह घर पर मौजूद थे। भाई नन्हेलाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे पड़ोस की एक महिला भोजन लेकर पहुंची। कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। महिला ने खिड़की से अंदर झांका तो बुजुर्ग कमरे में रस्सी के फंदे से लटके थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव बाहर निकाला। बताया गया कि मृतक की पत्नी का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन

भाई नन्हेलाल की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें