फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्रही पुराना जिला गांव में मधुमक्खियों के हमले से 86 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। रामप्रताप हरिजन शुक्रवार शाम अपने घर से बाहर निकले थे। तभी नीम के पेड़ पर लगे छत्ते से निकली मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

रामप्रताप को बचाने पहुंचीं कमला देवी, दीपचंद्र और अनन्या पर भी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। सभी घायलों को निजी अस्पताल भिटारा में भर्ती कराया गया। रामप्रताप की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रात करीब नौ बजे रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को रामप्रताप के शव का अंतिम संस्कार शृंग्वेरपुर घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें