दिलीपपुर के सरखेलपुर निवासी राम खेलावन (62) बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे घर के पास नीम के पेड़ पर चढ़कर डाल की छंटाई कर रहे थे। अचानक असंतुलित होकर वह पेड़ से नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी बेलखरनाथ ले गए। सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पत्नी गोमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे विनोद और सुभाष लुधियाना में निजी नौकरी करते हैं। पिता के निधन की सूचना पर बेटे घर के लिए रवाना हुए।