फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में आठ वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रंजिश के चलते घर से बाहर निकली आठ वर्षीय दलित बालिका के साथ दबंग ने साथी संग सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। अफसरों के निर्देश पर महिला एसओ ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए तो स्थानीय पुलिस भी जांच के लिए पीड़िता के घर पहुंची। आरोपियों की दबंग छवि के कारण परिजन तहरीर देने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के एक गांव में बीते तीन सितंबर को बालिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि तीन सितंबर को आठ वर्षीय बालिका किसी काम से घर से बाहर निकली। इस दौरान गांव का एक दबंग उसे झाड़ियों में खींच ले गया और अपने दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
घटना के बाद मासूम की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया। आरोपियों की दबंगई व पीड़िता की हालत नाजुक देख परिजन तहरीर देने का साहस नहीं जुटा सके। मामले की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को हुई तो उनके हाथ-पांव फूल गए। अफसरों के निर्देश पर महिला थाने की एसओ नर्सिंगहोम में भर्ती पीड़िता से पूछताछ करने पहुंच गई। परिजन कुछ भी बताने से डरते रहे, लेकिन पीड़िता ने गैंगरेप की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में दो दिन उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन पीड़िता को गुुरुवार की देर रात घर ले गए। आरोपियों की लगातार मिल रही धमकी से परिजन तहरीर देने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। पीड़िता के घर पहुंचने पर लालगंज पुलिस मामले की जांच के लिए शुक्रवार की पहुंची। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें