करीब आठ करोड़ की लागत से बनी शीतलागंज-उड़ैयाडीह सड़क महज महज डेढ़ साल में ही उखड़ गई। मार्ग क्षतिग्रस्त होेने के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क हादसों का खतरा भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।
विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित शीतलागंज से उड़ैयाहीड मार्ग का अक्तूबर 2022 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सुदृढ़ीकरण कराया गया था। तीन माह में ही पूरी सड़क उखड़ जाने से मार्ग पर जानलेवा गड्ढ़े बन गए हैं। मार्ग में करीब 770 मीटर सीसी मार्ग की गिट्टियां उखड़कर सड़क पर फैल गई हैं।
पांच साल तक मार्ग की देखभाल के लिए कार्यदायी संस्था को 81 लाख रुपये बजट स्वीकृत किया गया है। इन डेढ़ सालों में कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी सड़क और पुलिया का मरम्मतीकरण नहीं किया जा सका है। गिट्टियां उखड़ने से मार्ग पर गड्ढे बनते जा रहे हैं। समय से मरम्मतीकरण न होने पर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाएगा।
जगह-जगह बने गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां राहगीरों को सफर में दर्द दे रहीं है। आए दिन लोग सड़कों पर गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुजीत राय ने बताया कि कार्यदायी संस्था से मार्ग का सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। जर्जर हो चुकी सड़क का जल्द ही मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
सड़क निर्माण में ही मानक की अनदेखी की गई थी। कार्यदायी संस्था से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महज डेढ़ साल में ही सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
शिवशंकर जायसवाल, शीतलागंज बाजार।
0 आठ किमी सड़क बनाने में कार्यदायी संस्था की ओर से जमकर कमीशनखोरी की गई है। ग्रामीणों ने विरोध भी जताया था। अब सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद जिम्मेदार मरम्मतीकरण का सुध नहीं ले रहे हैं।
रऊफ, करनपुर खूझी।
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होते पंजाब जाने वाले यात्री। संवाद- फोटो : भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी।