जिले के आठ राजकीय इंटर कॉलेजों को नए प्रधानाचार्य मिले हैं। लगभग दस वर्ष के बाद जीआईसी में नए प्रधानाचार्यो की नियुक्ति की गई है। इनमें से दो को जिले जबकि एक शिक्षिका को फूलपुर में तैनाती मिली है। जीआईसी में कुलश्रेष्ठ तिवारी की तैनाती की गई है।
जीआईसी आसपुर देवसरा में राहुल कुमार सिंह, जीआईसी शेखूपुर में अशोक कुमार, कालाकांकर ब्लॉक के जीआईसी मुरस्सापुर में आशीष मिश्र, बाबागंज ब्लॉक के जीआईसी महेवा मलेकिया में शिवाकांत प्रसाद तिवारी, जीआईसी चंदीगोविंदपुर में शशांक कुमार सिंह, जीआईसी पूरबगांव में सरोज कुमार, शिवगढ़ ब्लाॅक के जीआईसी कूराडीह में विशाल वर्मा प्रधानाचार्य बने हैं।
इसमें जीआईसी शेखूपुर में प्रधानाचार्य बनाए गए अशोक कुमार जीआईसी पूरबगांव और कूराडीह में प्रधानाचार्य बने विशाल वर्मा शेखूपुर में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। जीआईसी खरवई में प्रवक्ता रहीं सरिता वर्मा को जीआईसी फूलपुर में प्रधानाचार्य बनाया गया है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया, चयनित प्रधानाचार्य सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।