फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Wed, 17 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर जिले के 24 अभ्यर्थियों को  नियुक्ति पत्र दिया गया। यह लोग तीन माह डायट और तीन माह स्कूलों में ट्रेनिंग करने के बाद होने वाली परीक्षा में पास होने के बाद ही शिक्षक कहलाने के हकदार होंगे। बुधवार बीएसए कार्यालय से सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 24 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया।
विज्ञापन


यह नियुक्ति पत्र पाते ही अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। मगर इन अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की होने में अभी पेच है। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को छह माह डायट और छह माह प्राइमरी स्कूलों में ट्रेनिंग लेने के बाद विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नए सिरे से स्कूलों में तैनाती की जाएगी। हालांकि बुधवार को नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में अभी 150 पद और रिक्त हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें