यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किसी भी सूरत में पारदर्शी तरीके से एग्जाम कराने में जुटे बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों से प्रतिदिन अनुपस्थित बच्चों का रिकार्ड मांगा है। ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल सिम भी दिया गया है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष केंद्र व्यवस्थापक मनमानी नहीं कर पाएंगे। यूूपी बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों से प्रतिदिन होने वाली परीक्षा की ऑनलाइन जानकारी लेगा। परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों का डाटा प्रतिदिन केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड भेजना होगा। पहली बार लागू हो रही इस व्यवस्था में सहयोग करने के लिए तीन प्रिंसिपलों को रिसोर्स पर्सन नामित किया है। बोर्ड से ट्रेनिंग लेने वाले ये प्रिंसिपल जिले के केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षित करेंगे। डीआईओेएस एसके ओझा ने बताया कि यूपी बोर्ड से सभी केंद्र व्यवस्थापकों के लिए सिम मिल गया है।