फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बाउंड्री वाले स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Tue, 20 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का कार्य प्रारंभ हो गया है। बोर्ड ने बाउंड्रीवाल विहीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने को कहा है। परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के  लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और परीक्षार्थियों के आवंटन की व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद अब पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है। डीआईओएस की पहल पर जिलाधिकारी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेंगे। अधिकारियों के चुनाव की व्यस्तता के चलते अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन


मगर चौथे चरण के चुनाव का अंतराल लंबा होने के कारण अधिकारी अब विभागीय कार्य में लग गए हैं। वर्ष 2016 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग नौ हजार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई है। इससे बीते वर्ष की अपेक्षा परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। इधर यूपी बोर्ड ने राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा केंद्रों का जल्द निर्धारण करने को कहा है। बोर्ड ने साफ कहा है कि जिस कॉलेज में बाउंड्रीवाल नहीं होगी, उन कॉलेजों को किसी भी दशा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण सप्ताह भर के अंदर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन कॉलेजों को केंद्र बनाया जाना है, उनका पहले भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। मानक पर खरे उतरने वाले कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें