फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा

Tue, 22 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र के लिए सुबह से बीएसए कार्यालय में जमा अभ्यर्थियों के सब्र का बांध शाम को टूट पड़ा। सुबह से अधिकारी शाम चार बजे नियुक्ति पत्र वितरित करने का दावा करते रहे, मगर शाम को जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर देरशाम तक कार्यालय में डटे रहे।
विज्ञापन


गणित, विज्ञान के शिक्षकों के चयन में हुई धांधली की जांच मंगलवार की शाम तक पूरी नहीं हो पाई। इससे मंगलवार को नियुक्ति पत्र नहीं बांटे गए। सुबह से उमड़े अभ्यर्थियों को अधिकारी यह आश्वासन देते रहे कि शाम चार बजे नियुुक्ति पत्र मिलेगा। शाम तक सूची को अंतिम रूप देने में फेल हुए अधिकारियों को अभ्यर्थियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वे शाम को हंगामा करने लगे।

 अफसरों की बात सुनने को राजी नहीं अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी जब जिला प्रशासन तक पहुंची तो एसडीएम सदर जेपी मिश्र फोर्स के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझा- बुझाकर शांत किया। नवागत बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि चयन सूची की खामियों को अभी दूर नहीं किया जा सका है। चयन सूची दुरुस्त होते ही नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें