फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों का छोड़ दिया नाम

Tue, 22 Sep 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान शिक्षकों के चयन में हुई धांधली को लेकर रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। नवागत बीएसए की जांच में अभी तक जो तथ्य उजागर हुए हैं उससे पता चला है कि चयन के लिए काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों का नाम ही सूची से गायब कर दिया गया था। नए सिरे से हुई जांच में गणित विषय में काउंसलिंग कराने वाले सभी अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है, जबकि विज्ञान विषय की मेरिट अधिक होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


जिले के पूर्व माध्यमिक स्कूलों में गणित और विज्ञान की सीधी भर्ती में हुई धांधली नवागत बीएसए ने उजागर कर दी है। सोमवार को रात भर और मंगलवार की शाम तक चली जांच में लगभग 36 अभ्यर्थियों को नौकरी का तोहफा मिला है। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि चयनित शिक्षकों की सूची में ऐसे अभ्यर्थियों का नाम छोड़ दिया गया था जो मेरिट सूची में आ रहे थे। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष जब मिलान किया गया तो गणित विषय में काउंसलिंग कराने वाले सभी अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। जबकि विज्ञान विषय में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ लोगों को निराश होना पड़ा है। हालांकि विभागीय लोगों का मानना है कि चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के ज्वाइन नहीं करने से बचे हुए लोगों का भी चयन हो सकता है। मंगलवार की शाम तक जांच का सिलसिला चलता रहा।  इधर बीएसए कार्यालय में गणित, विज्ञान के अभ्यर्थी शाम तक डटे रहे। अभ्यर्थी पल-पल पर बीएसए से मिलकर नियुक्ति पत्र की मांग करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें