फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के दौरान जेल चौकी प्रभारी ने पड़ोसियों पर झोंका फायर

Thu, 16 May 2019 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करने गए जेल चौकी प्रभारी ने विवाद के दौरान पड़ोसियों पर सर्विस रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। गोली एक व्यक्ति के हाथ में जा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेल चौकी प्रभारी को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी से विभाग में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन


जेल चौकी प्रभारी अमित सिंह का परिवार लखनऊ के मडिय़ाव थाना क्षेत्र के अजीजनगर में रहता है। बुधवार को नगर कोतवाली के एक मामले में जेल चौकी प्रभारी को हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करना था। जिसके लिए वह मंगलवार को ही लखनऊ रवाना हो गए। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि घरवालों से पड़ोसी का विवाद हो गया था।

अमित घर पहुंचा तो फिर से विवाद होने लगा। आरोप है कि अमित ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को सुरक्षित करने के लिए फायर कर दिया। जिससे विरोधी के हाथ में गोली लग गई। लखनऊ की पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया है। अभी तक लखनऊ से कोई आदेश या लिखित सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


अमित हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करने के लिए गया था। फिलहाल अधिकारियों का आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ओर से तहरीर संबंधित थानाध्यक्ष को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें