फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते टल गईं शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का असर शादी-विवाह पर भी पड़ा है। लॉकडाउन के चलते जिले में कई शादियां कैंसिल हो गई हैं। कन्या और वर पक्ष ने कोरोना के खतरे को देखते हुए आपसी सामंजस्य के बाद शादियां आगे टाल दी हैं। अब नवंबर माह में नया मुहूर्त ढूंढा जा रहा है। कई ऐसे भी मामले हैं जहां लॉक डाउन के चलते दूल्हा व दुल्हन अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं। कन्या पक्ष व वर पक्ष को कुछ सूझ नहीं रहा है। ऐसे में अब वह नए मुहूर्त खोजने में जुटे हुए है। बैंडबाजा, मैरिज हाल, आतिशबाजी, वाहन आदि की बुकिंग बेकार हो गई। कन्यापक्ष व वर पक्ष के लोगों का लाखोें का नुकसान हो चुका है। कन्या व वर पक्ष पंडितों एवं पुरोहितों से संपर्क कर नए मुहूर्त के लिए अब फिर से ग्रहों का संयोग बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

बेलखरनाथधाम ब्लाक के गोधू निवासी जगदीश तिवारी ने बेटे की शादी जौनपुर में तय की है। 8 मई को बारात जानी थी। शादी की तैयारी में बैंडबाजा, रोड लाइट, आतिशबाजी की बुकिंग कर रखी थी। कोरोना के कहर के चलते सारी तैयारियों पर पानी फिर गया। जगदीश अब नवंबर महीने में नए मुर्हूत के लिए पंडितों से संपर्क कर रहे हैं।
पट्टी तहसील क्षेत्र के सिमौरा निवासी गोपीनाथ पांडेय के भजीते की शादी जौनपुर में तय है। 25 अप्रैल को बारात जानी थी। घर में शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। मगर लॉकडाउन के चलते अब शादी कैंसिल करनी पड़ रही है। गोपीनाथ पांडेय ने बताया कि अब नवंबर माह में नए मुर्हूत में शादी की तिथि खोजी जा रही है।
विज्ञापन

पट्टी क्षेत्र के सूडे़मऊ निवासी गिरजाशंकर के बेटे मिथुन की शादी रानीगंज में तय है। 8 मई को बारात जानी थी। बैंडबाजा, रोडलाइट, आतिशबाजी व दो दर्जन से अधिक चारपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। मगर लॉकडाउन के चलते दोनों पक्षों ने शादी की तिथि कैंसिल कर नए मुर्हूत मेें शादी करने का निर्णय लिया है।
बेलखरनाथ ब्लाक के सांगापट्टी निवासी सुरेश तिवारी के बेटे अवनीश तिवारी की शादी जौनपुर में तय थी। 10 अप्रैल को बारात जानी थी। परिवारीजन शादी की तैयारी में जुटे हुए थे, मगर लॉकडाउन के चलते सुरेश तिवारी ने कन्या पक्ष से मिलकर शादी की तिथि कैंसिल कर दी। उन्होंने बताया कि अब नए मुर्हूत में शादी की जाएगी। नवंबर महीने में नया मुहूर्त खोजा जा रहा है।
रानीगंज तहसील क्षेत्र के जरियारी गांव निवासी रविकांत शुक्ल के बेटे की शादी 26 अप्रैल को थी। गौरा ब्लाक के रामापुर गांव में उनकी शादी तय है। लॉकडाउन के चलते सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। इस तिथि को कैं सिल कर कन्या व वर पक्ष ने नए मुहूर्त में शादी में संपन्न कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें