फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉस्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी पर ड्रग विभाग की छापेमारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते डीएम डा0 रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कोरोना की दहशत के बाद मॉस्क और सेनेटाइजर की कालाबाजारी खबर मिलने पर सोमवार को ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोरों और होलसेलरों के यहां छापेमारी की। इससे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। ड्रग इंस्पेक्टर ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद अचानक मॉस्क और सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोग मेडिकल स्टोरों पर मॉस्क खरीदने पहुंचने लगे। इसे देखते हुए मेडिकल स्टोर संचालकों और होलसेलरों ने इसकी कालाबाजारी शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर डीएम रुपेश कुमार ने संज्ञान लिया। उनके आदेश पर सोमवार को मेडिकल स्टोरों पर मास्क एवं सेनेटाइजर की अधिक मूल्य पर बिक्री और अनावश्यक भंडारण करने की जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान स्टॉक और मूल्य बिक्री की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर राहुल यादव ने बताया कि श्रीराम चौराहा स्थित दिनेश मेडिकल स्टोर से अधिक मूल्य पर मॉस्क की बिक्री की जा रही थी।
अस्पताल एवं कचहरी के आसपास स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर मॉस्क एवं सेनेटाइजर की बिक्री नहीं की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों पर अनावश्यक रूप से मॉस्क एवं सेनेटाइजर का भंडारण न करने एवं उचित मूल्य पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय, औषधि निरीक्षक राहुल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, बीएस मंगलमूर्ति एवं संजय कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द बाजार में सस्ते दर पर मिलेगा मॉस्क
ड्रग इंस्पेक्टर राहुल यादव ने बताया कि कंपनियां मॉस्क और सेनेटाइजर को होलसेलर के पास भेजने लगी हैं। जल्द ही मेडिकल स्टोरों पर मॉस्क लोग प्रिंट रेट पर खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें