फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. रूपेश कुमार बने प्रतापगढ़ के नए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. रूपेश कुमार बने प्रतापगढ़ के नए डीएम
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिले में नए डीएम के रूप में डा. रूपेश कुमार की तैनाती की गई है। मूलत: हरियाणा के रहने वाले रुपेश कुमार ललितपुर जिले में डीएम के पद कार्यरत रह चुके हैं। वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

जिले में 16 फरवरी 2019 को डीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले डीएम मार्कण्डेय शाही ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव कराया था। डीएम शाही वकीलों के साथ जिले के सांसदों के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहे। सांसद संगमलाल गुप्ता और कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने उन पर प्रोटोकाल का पालन न करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिकायत की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष से भी डीएम की तनातनी सामने आई थी। जिले में नए डीएम के रूप में तैनाती पाने वाले डा. रूपेश कुमार एमबीबीएस करने के बाद आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर 31 अगस्त 2009 में सेवा में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें