फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व में युवक पर कातिलाना हमला

Sun, 28 Jun 2015 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के गोसाईगंज में शनिवार को दबंगों ने एक युवक को दौड़ाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन



जेठवारा के गोसाईपुर निवासी जावेद (25) पुत्र मोहम्मद इद्रीश शनिवार दोपहर हिन्दूपुर पंडितान में कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी वहां पड़ोसी गांव चमरूपुर के आधा दर्जन से अधिक युवक बाइक से पहुंचे और असलहे निकाल लिए। खतरा भांप जावेद भागने लगा। हालांकि  हमलावरों ने उसे गोली मार दी। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। खबर पर परिजन और पुलिस पहुंची और जावेद को जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। जावेद के पैर में गोली लगी थी। हमलावरों ने उसे पीटा भी था जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। पिता इद्रीश का आरोप है कि चमरूपुर के आरिफ अली, असलम समेत अन्य युवकों ने तीन दिन पहले भी लक्ष्मीगंज बाजार में जावेद और उसके बड़े भाई वहीद अली को पीटा था। बकौल इद्रीश, जावेद मुंबई में रहकर बस चलाता है। दो महीने पहले वह अवकाश लेकर घर आया था। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि आरिफ समेत अन्य के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के सामने दी थी धमकी
जावेद के परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले चमरूपुर के युवकों ने जावेद और उसके बड़े भाई पर हमला किया था। उनके घर पर भी धावा बोल दिया था। शिकायत पर प्रभारी एसओ सुभाष यादव ने उन्हें पकड़ा भी था। जावेद का आरोप है कि प्रभारी एसओ के सामने ही हमलावरों ने उसे धमकी दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला किया। रंजिश के बाबत परिजनों ने बताया कि हमलावर दबंग हैं। परिवार के लोग उनके विरोधियों के घर दावत में चले गए और इसी बात पर हमलावर उनके परिवार से खुन्नस रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें