फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के चार दिन पहले 118 शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा

Sun, 28 Jun 2015 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रिटायरमेंट के सिर्फ चार दिन पहले जिले के 118 शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। हालांकि विभाग ने 350 शिक्षकों के प्रमोशन की सूची जारी की है। मगर इनमें से 118 शिक्षक ऐसे हैं जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। मिडिल स्कूलों में तैनात यह शिक्षक लगभग तीन वर्ष से प्रमोशन के लिए लड़ रहे थे। बीएसए ने शनिवार की सुबह सूची जारी की और शाम तक सभी शिक्षकों को बुलाकर पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों का प्रमोशन करने के बाद शनिवार को मिडिल स्कूलों के 350 शिक्षकों के  प्रमोशन की सूची जारी की है। इसमें 118 ऐेसे शिक्षकों का नाम शामिल है, जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। प्रमोशन सूची जारी होने से खुशी तो 350 शिक्षकों को है, मगर सबसे अधिक खुशी उन शिक्षकों को है जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।

 बीएसए की प्रमोशन सूची में अधिकांश शिक्षकों को मनचाही तैनाती दी गई है। विकलांगों और शिक्षिकाओं के विकल्प पत्र पर विभाग ने सहानुभूति पूर्ण तैनाती की है। शनिवार की सुबह दस बजे जारी हुई प्रमोशन सूची सभी बीईओ को बुलाकर सौंप दी गई। इधर, सूची जारी होते ही शिक्षक नेताओं ने बीआरसी पहुंचकर शिक्षकों को बुला-बुलाकर प्रमोशन पत्र वितरित किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शाहआलम ने बीएसए के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि 30 जून को रिटायर होने वाले शिक्षकों को लाभ इसलिए भी मिलेगा कि विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को 25 जून से खोल दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिक्षकों ने शनिवार की तिथि में ही नवीन तैनाती वाले स्कूलों में पहुंचकर योगदान प्रस्तुत कर दिया है।
विज्ञापन


स्कूल नहीं खोलने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज
प्रतापगढ़ । जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के नहीं खुलने पर बीएसए ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। बीएसए एसटी हुसैन ने सभी स्कूलों को सुबह आठ से 11 बजे तक खोलने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि 25 जून से सभी स्कूलों को खोलकर रंगाई और पुताई करने के साथ ही साफ-सफाई  करने का आदेश दिया गया है। साफ कहा है कि औचक निरीक्षण में गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें