फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुत्तों का बढ़ रहा हमला, नहीं बन सका शेल्टर हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जनपद के अधिकारी कुत्तों को पकड़ने में नाकाम रहे। सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कुत्ते व बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसके बावजूद न तो शहर में कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया न शेल्टर होम बन सका।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना कुत्ता काटने से करीब 40 से 50 नए और करीब 70 पुराने मरीज पहुंच रहे हैं। यानि हर महीने 2500 से अधिक लोग कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में हर माह 15 लाख रुपये के 6000 एंटी रेबीज के इंजेक्शन मरीजों को लगाए जाने का दावा किया गया है।
शहर से लेकर गांवों तक कुत्ते के हमले में लोग जख्मी हो रहे हैं। वहीं, नगर निकाय और जिला प्रशासन कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन, नगर पालिका की ओर से अभी तक शेल्टर होम नहीं बनाया जा सका। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि करीब हर दिन सौ के आसपास एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन

शासन के निर्देश पर पूरे केशवराय व रंजीतपुर चिलबिला में शेल्टर होम बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। 31 मार्च के पहले शेल्टर होम बन जाएंगे। -राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका

-
पागल कुत्ते के काटने से दो बालकों की हो चुकी है मौत
कोतवाली देहात के पूरे रायजू निवासी अधिवक्ता रणविजय सिंह के बेटे रुद्र को मई 2025 में पागल कुत्ते ने काट लिया था। रेबीज इंजेक्शन लगवाने के बाद भी रुद्र की मौत हो गई। वहीं, 10 मई को सिटकहा पूरे खुशई निवासी बहराइचदीन गुप्ता के 10 वर्षीय बेटे प्रिंस गुप्ता को भी पागल कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने शहर के एक हॉस्पिटल में उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया था। मगर उसकी भी मौत हो गई। बाद में सीएमओ के निर्देश पर अपर सीएमओ डॉ. एएन राय टीम के साथ जांच करने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें