फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएम की सख्ती.. बिना फिटनेस के डीजे वाहनों की शुरू हुई धरपकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीजे वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सख्ती दिखाई है। मानक के विपरीत चल रहे चार डीजे वाहनों को बृहस्पतिवार को पकड़कर पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के लिलहा में बुधवार दोपहर डीजे वाहन की टक्कर से कटरामेदनीगंज के बाइक सवार अनुज जैन की मौत हो गई थी। जांच के दौरान डीजे वाहन का फिटनेस फेल मिला। वाहन के कागजात भी नहीं मिले। वाहन सड़क पर चलने लायक नहीं था।
यह मामला समिति की बैठक में उठते ही डीएम ने यातायात व उप संभागीय विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। इसके बाद यातायात पुलिस डीजे वाहनों की धरपकड़ करती रही। सुल्तानपुर की ओर से लौट रहे चार डीजे वाहनों को सदर बाजार व भरत चौक से पकड़कर कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन

प्रभारी यातायात सत्येंद्र सिंह ने बताया कि डीजे लेकर चलने वाले वाहन यातायात नियमों के अनुरूप होने चाहिए। जो नियम के अनुरूप नहीं मिलेंगे उनकी धरपकड़ का अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें