रानीगंज के बाबू पट्टी में ग्रामीणों से बातचीत करते डीएम अभिषेक पांडेय। संवाद
डीएम अभिषेक पांडेय ने बुधवार की शाम चार बजे बाबूपट्टी गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में निर्मित हरिवंशराय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पुस्तकालय के जर्जर भवन को दुरुस्त कराकर पुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए। रास्ते में बकरी चरा रही फूलन देवी पत्नी दिवंगत सीताराम हरिजन को जिलाधिकारी ने बुलाया। उसके घर गए और राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछताछ की।
महिला का टिनशेड बारिश में गिर गया था। उन्होंने लेखपाल शैलेंद्र पांडेय को फटकार लगाते हुए कहा कि इसको आपदा राहत कोष से सहायता क्यों नहीं मिली। डीएम ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। भवन जर्जर हाल में था। यह देख डीएम ने सीडीओ को गौरा सीडीपीओ शाहिना महमूद का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
डीएम ने बाबूपट्टी की मुसहर बस्ती से हरिवंशराय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। जर्जर मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान विकास यादव, कमलेश मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, शुभ श्रीवास्तव, दशरथ, धीरेंद्र मौजूद रहे।