फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएम ने एआर कोऑपरेटिव से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सराय नाहर राय में पुलिस के इंतजार के बाद खाद नहीं वितरण किए जाने पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने एआर कोऑपरेटिव से जवाब तलब किया है। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से नौ नवंबर को प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण में एआर कोऑपरेटिव देवेंद्र वर्मन ने बताया कि सराय नाहर राय समिति पर 400 बोरी डीएपी भेजी गई है। आठ नवंबर को समिति पर अत्यधिक भीड़ लग गई थी। वहां पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं थी। समिति सचिव ने थाने में पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस बल की उपस्थिति में दस नवंबर को उर्वरक का वितरण किया गया। एम-पैक्स भगेसरा में 360 बोरी डीएपी भेजी गई थी। वहां आठ नवंबर को वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें