फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के जोलहापुर में सोमवार की देर शाम महेंद्र का शव पीपल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

जोलहापुर निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सिंह खेती करता था। सोमवार की देर शाम वह घर पर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद घर से करीब 500 मीटर दूर पीपल के पेड़ की डाल के सहारे फंदे से उसका शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दीवानगंज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने कहा कि किसान महेंद्र ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें