फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की धक्कामुक्की से तिलमिलाए डीएम

Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंचे डीएम डा. आदर्श सिंह उस समय तिलमिला उठे, जब शिक्षकों ने सेल्फी और फोटो खिंचवाने के चक्कर में धक्कामुक्की करनी शुरू कर दी। इससे नाराज डीएम ने फौरन गाड़ी मंगाई और लौट आए। बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को जनपदीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया था। पहले से निश्चित कार्यक्रम के मुताबिक पुलिस लाइन से प्रारंभ होने वाली रैली को सुबह साढे़ आठ बजे डीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। 8.50 पर पहुंचे डीएम और सीडीओ रैली को हरी झंडी दिखाने लगे। तभी शिक्षक नेताओं ने सेल्फी और फोटो खिंचवाने के लिए घेर लिया। छायाकारों से सामने जब डीएम खडे़ हुए तो उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चे नहीं दिखाई दे रहे हैं, इसलिए आप लोग पीछे हो जाइए। फिर क्या था शिक्षक नेता अपने साथियों को हटाकर स्वयं फोटो खिंचवाने के चक्कर में धक्कामुक्की करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच हल्का धक्का डीएम को भी लग गया। इससे तिलमिलाए डीएम ने फौरन टोपी उतारी और सुरक्षा कर्मियों से गाड़ी मंगाकर चलते बने। डीएम के जाने के बाद प्रभारी बीएसए ने शिक्षकों को फटकार लगाते हुए आदत में सुधार करने की हिदायत दी। इधर पुलिस लाइन से निकली रैली, ट्रेजरी चौराहा, भंगवाचुंगी होते हुए हादीहाल पहुंची। जहां एसडीएम सदर शशिभूषण राय ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। प्रभारी बीएसए ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ने शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में बच्चों का नामांकन करने को कहा। रैली में प्रतिभाग करने निजी स्कूलों, प्राइमरी, मिडिल, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें