फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: औचक निरीक्षण करने कुंडा पहुंचे डीएम, तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने मंगलवार को कुंडा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। राजस्व पत्रावलियों में कमियां मिलने पर डीएम ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश एसडीएम को दिया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कुंडा तहसील कार्यालय पहुंचे डीएम शिव सहाय अवस्थी ने लंबित राजस्व पत्रावलियों के साथ भूलेख पटल, खतौनी कक्ष, पट्टा रजिस्टर, आय एवं जाति प्रमाणपत्र पटल, नजारत, रिकॉर्ड रूम व न्यायालय से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। वर्षों से लंबित कई राजस्व पत्रावलियों को देख डीएम ने नाराजगी जताई।
समय से पत्रावलियों के निस्तारण के लिए एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह को निर्देश दिया। दाखिल खारिज से संबंधित पत्रावलियों का भी डीएम ने अवलोकन किया। गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मिलने पर एसडीएम को सुधार का निर्देश दिया। कई पत्रावलियों में सादे कागज पर वादकारियों का हस्ताक्षर मिलने पर डीएम ने तहसीलदार कुंडा अलख शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कई पत्रावलियों पर लेखपाल के हस्ताक्षर तक नहीं मिले। कई वादों में वादकारियों को अंतिम अवसर दिए जाने के बावजूद भी निर्णय नहीं लिया गया था। डीएम ने कहा कि न्यायालय संबंधी कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्राथमिक विद्यालय का भी किया निरीक्षण
कुंडा तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने से पहले डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बाबागंज ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय राजापुर का निरीक्षण किया। प्रश्न पूछने पर बच्चों से संतोषजनक उत्तर मिलने पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। पठन-पाठन व्यवस्था सही मिलने पर डीएम ने बच्चों को मिठाई खिलाई। विद्यालय परिसर में लगे खराब हैंडपंप के पानी की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर बीडीओ को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें