डीएम अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को मां बेल्हा देवी धाम के निर्माणाधीन कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
डीएम ने कहा कि मां बेल्हा देवी धाम जिले का प्रमुख धार्मिक स्थान है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कॉरिडोर निर्माण कार्य को योजनाबद्ध ढंग से तेजी के साथ पूर्ण कराया जाना आवश्यक है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अफसरों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। इस दौरान एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव आदि रहे।